इस रिएलिटी शो के जरिए रेखा एक बार फिर चलाएंगी अपनी आंखों का जादू...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 मार्च 2018, 4:27 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड में रेखा श्रीदेवी और जयाप्रदा अपने जमाने की बेस्ट हिरोइनों में से एक थी।वहीं बॉलीवुड ने अपनी चांदनी को खो दिया है,लेकिन 80 के दशक की ये हिरोइन का आज भी जादू कायम है,जहां चांदनी के जाने के बाद चांदनी को कोई नहीं भूल पाया। वैसे ही बॉलीवुड से काफी सालों से दूर रह रही रेखा को लेकर एक खबर आ रही है,कि वो जल्द ही छोटे पर्दे पर एक रिएलिटी शो में नजर आएंगी। इस शो में रेखा अपनी ही फिल्म के एक यादगार गाने पर ना केवल डांस करेंगी, बल्कि वह गाना गाती हुई भी नजर आएंगी।


वैसे यह पहली बार नहीं है जब रेखा किसी रिएलिटी शो में डांस करने वाली हैं। वह अक्सर टीवी शोज में बतौर स्पेशल जज बनकर कंटेस्टेंट के साथ डांस और मस्ती करते हुए नजर आती हैं। अब इसी कड़ी में रेखा एक बार फिर कलर्स पर आने वाले शो 'राइजिंग स्टार 2' में दिखेंगी। शो में रेखा अपनी ही फिल्म ‘उमराव जान’ के गाने ‘इन आंखों की मस्ती’ पर अपना जादू बिखेरेंगी। अपनी अदाओं से शमा बांध देने वाली रेखा का यह अंदाज तो हर कोई देखना चाहेगा। वैसे तो कई बार रेखा अपने इस यादगार गाने पर परफॉर्मेंस दे चुकी हैं एक बार फिर उन्हें इस गाने पर थिरकते हुए देखना वाकई दिल को छू लेने वाला होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे