यहां दुल्हनों का लगता है मेला, पसंद आने पर होती हैं...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 मार्च 2018, 3:22 PM (IST)

नई दिल्ली। आज के समय में ज्यादातर देशों में महिलाओं को पुरूषों के बराबर का दर्जा मिला है। उन्हें वो सारे अधिकार दिए गए है जो पुरूषों के पास है। लेकिन कुछ देशों में आज भी महिलाओं की बोली लगती है। शादी के लिए दुल्हन की यहां आपकी तलाश पूरी होगी। यहां दुल्हनों का बाजार लगता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दुल्हनों का यह बाजार बुल्गारिया में स्तारा जागोर के कलाइदझी समुदाय के लोगों द्वारा लगाया जाता है। यह बाजार चार साल में एक बार सजता है। यहां आकर अपनी पसंद की लडकी खरीदकर उसे अपनी दुल्हन बना सकता है।

ये भी पढ़ें - आइए मिलते हैं दुनियां की अजीबो-गरीब महिलाओं से

यहां दुल्हन बेचने और खरीदने का यह चलन सदियों से चल रहा है और इसपर कोई कानूनी रोक-टोक भी नहीं है। इस समुदाय के लोगों के अलावा कोई बाहरी व्यक्ति दुल्हन नहीं खरीद सकता है। बाजार में लडकियों के साथ उनके परिवार के लोग भी आते हैं।

ये भी पढ़ें - ऎसी हरकतें जिसे देख भूल जाएंगे Doggy पालना

भारत में लडके वाले दहेज लेते हैं लेकिन यहां परम्परा उल्टी है। यहां पर लडकी वाले दहेज के रूप में रकम लेते हैं। बाजार में लडके को पसंद आई लडकी को ही परिवार वालों को अपनी बहु मानना पडता है।

ये भी पढ़ें - इन 6 महिलाओं के बारे में जान हो जाएंगे हैरान

इस मेले में लगभग हर उम्र की महिलाएं बिकती हैं। यहां दुल्हन खरीदने के लिए अक्सर लडके के साथ उसके परिवार वाले भी पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें - ये ब्वॉयफ्रेंड कई सालों से पी रहा है अपनी गर्लफ्रेंड का खून

पहले लडका अपनी पसंद की लडकी का चुनाव करता है, फिर बाद में उसके साथ बातचीत करता है। लडकी पसंद आने के बाद उसे दुल्हन के रूप में स्वीकार कर लेता है और लडकी के परिवार वालों को तय रकम देता है।

ये भी पढ़ें - इस कंघी में छुपा हुआ है, दुनिया का सबसे ब़डा राज़