आपने आजतक बहुत सी इमारतों के बारे में सुना है। कोई मीनार सबसे लंबी है तो सबसे ऊंची हर इमारत की अलग ही कहानी है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मीनार के बारे में बताने जा रहे है जिसे सुनकर आप चौक जाएंगे। जी हां, इस इमारत की सबसे खास बात यह है कि इसको देखने के लिए भाई अपनी बहिन के साथ नहीं जा सकता है। यह इमारत यूपी के जालौन में में जो 210 फीट ऊंची है। इस इमारत का नाम ‘लंका मीनार’ है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस मीनार की एक ऐसी भी मान्यता है जिसके अंतर्गत यहां भाई-बहन एक साथ नहीं जा सकते। इसका कारण ये है कि लंका मीनार की नीचे से ऊपर तक की चढाई में सात परिक्रमाएं करनी होती हैं, जो भाई-बहन नहीं कर सकते। ये फेरे केवल पति-पत्नी द्वारा मान्य माने गए हैं। इसीलिए भाई-बहन का एक साथ यहां जाना मना है। इस मीनार के अंदर रावण के पूरे परिवार का चित्रण किया गया है। इस मीनार का निर्माण मथुरा प्रसाद ने कराया था जो की रामलीला में रावण के किरदार को दशकों तक निभाते रहे। रावण का पात्र उनके मन में इस कदर बस गया कि उन्होंने रावण की याद में लंका का निर्माण करा डाला।
ये भी पढ़ें - Solve This...यहां छुपे है कुछ राज्यों और शहरों के नाम
1875 में मथुरा प्रसाद निगम ने रावण की स्मृति में यहां 210 फीट ऊंची
मीनार का निर्माण कराया था, जिसे उन्होंने लंका का नाम दिया। सीप, उड़द की
दाल, शंख और कौडिय़ों से बनी इस मीनार को बनाने में करीब 20 साल लगे।
उस
समय इसकी निर्माण लागत 1 लाख 75 हजार रुपए आंकी गई थी। स्वर्गीय मथुरा
प्रसाद न केवल रामलीला का आयोजन कराते थे, बल्कि इसमें रावण का किरदार भी
वो स्वंय निभाते थे। मंदोदरी की भूमिका घसीटीबाई नामक एक मुस्लिम महिला
निभाती थी। इसमें सौ फीट के कुंभकर्ण और 65 फीट ऊंचे मेघनाथ की प्रतिमाएं
लगी हैं। वहीं मीनार के सामने भगवान चित्रगुप्त और भगवान शंकर की मूर्ति
है।
मंदिर का निर्माण इस तरह कराया गया है कि रावण अपनी लंका से भगवान
शिव के 24 घंटे दर्शन कर सकता है। परिसर में 180 फीट लंबे नाग देवता और 95
फीट लंबी नागिन गेट पर बैठी है। जो कि मीनार की रखवाली करते हैं। नाग पंचमी
पर इस कंपाउंड में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।
ये भी पढ़ें - ये है दुनिया की सबसे खतरनाक लेडी गैंगेस्टर्स