लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे विंस्टीन पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री रोज मैकगोवन ने कहा कि उन्हें इस बात का यकीन है कि अगर मैं मर जाऊं तो वह ‘मनोरोगी’ खुश होगा।
मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि अगर मैं मर गई तो वह खुश होगा। वह एक मनोरोगी है। मुझे डर नहीं है...लेकिन मुझे होना चाहिए। जिन लोगों को मैंने उससे भी खराब पाया है वे उसके वकील हैं। जिस तरह से वे व्यवहार कर रहे हैं, वह घृणित है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘उसके आसपास के लोग जो महिलाओं पर वर्चस्व बनाने और उनका इस्तेमाल करने के प्रयासों में उसका समर्थन करते हैं, वे दानव हैं...उसी तरह जिस तरह वह (विंस्टीन) है।’’
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रोज ने कहा, ‘‘उसकी (विंस्टीन जैसी) जैसी आत्मा के लिए कोई पुनर्वास नहीं
है। उसे इस ग्रह से बाहर निकालने की जरूरत है। वह यह मानता ही नहीं कि उसने
कुछ गलत किया है।’’
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अश्वेत महिलाएं पाती हैं कम मेहनताना: वियोला डेविस