फीफा ने 2018 विश्व कप में VAR को दी मंजूरी, इनमें हो चुका प्रयोग

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 18 मार्च 2018, 2:46 PM (IST)

बोगोटा। विश्व फुटबॉल की नियामक संस्था फीफा ने वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वीएआर) को इसी साल रूस में होने वाले विश्व कप में शामिल करने का फैसला किया है। इसी महीने की शुरुआत में इस तकनीक को आईएफएबी ने अपनी मंजूरी दे दी थी, लेकिन फीफा को इसे आखिरी बार परखना था। अब यह तकनीक रूस में 14 जून से 15 जुलाई के बीच खेले जाने वाले विश्व कप में उपयोग में ली जाएगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने फीफा के अध्यक्ष गियानी इंफैनटिनो के हवाले से लिखा है, हम पहली बार विश्व कप में वीडियो असिस्टेंट रेफरी तकनीक के साथ उतरेंगे। इंफैनटिनो ने फीफा की बैठक के बाद कहा, इसे मान लिया गया है और इसकी मंजूरी भी दे दी गई है। हम इस फैसले से खुश हैं। यह जरूरी और ऐतिहासिक फैसला था। वीएआर के माध्यम से मैच अधिकारी रेफरी के फैसले की समीक्षा कर सकते हैं और साथ ही उसे बदल भी सकते हैं।

इससे पहले इस तकनीक का उपयोग जर्मन लीग और इटली की सेरी-ए लीग में हो चुका है। वहीं रूस में 2017 में खेले गए कंफेडेरेशन कप में भी इसका उपयोग किया गया था। इंफैनटिनो ने माना की वीएआर एकदम सटीक नहीं है लेकिन इससे खेल में ज्यादा पारदॢशता आएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

स्पेनिश लीग : वेलेंसिया अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंची

मेड्रिड।
वेलेंसिया ने स्पेनिश लीग में खेले गए मैच में एलावेस को मात देने के साथ ही अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। वेलेंसिया ने शनिवार रात खेले गए मैच में एलावेस को 3-1 से हराया। रोड्रिगो ने 19वें मिनट में गोल कर वालेंसिया का खाता खोला। इसके बाद, 33वें मिनट में सिमोन जाजा ने टीम के लिए दूसरा गोल किया और उसे 2-0 की बढ़त दी।

दूसरे हाफ में 49वें मिनट में रुबेन सोबरिनो ने एलावेस के लिए गोल किया और स्कोर 1-2 किया। वेलेंसिया को तीसरे गोल के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी। तीसरे गोल उसके खाते में एलावेस के खिलाड़ी विक्टर लुगार्डिया की गलती से जुड़ा। लुगार्डिया ने 54वें मिनट में अपने ही खाते में गोल किया और इसका फायदा वेलेंसिया को हुआ। वेलेंसिया ने 3-1 से एलावेस को मात देकर मैच अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...