पपी समझ घर ले आया भालू का बच्चा, फिर जो हुआ...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 17 मार्च 2018, 4:26 PM (IST)

बीजिंग। आमतौर पर इंसान को दयालु प्राणी माना जाता है। वह हर जीव को दया की दृष्टि से देखता है। लेकिन कई बार इंसान को इस दयालु स्वभाव की भारी कीमत अदा करनी पडती है। जीवन में कई बार ऐसी घटनाएं घट जाती है जिसके बारे में सपने में भी सोच नहीं सकते। जी हां, एक ऐसा ही वाकया चीन के यूनान से सामने आया है। यहां साउतवेस्ट नाम के शख्स ने एक पपी को उठाकर घर ले आया। साउतवेस्ट ने उसका खूब खान-पान किया। लेकिन शख्स के तब होश उड गए जब उसे पता चला कि वो कुत्ता नहीं बल्कि भालू का बच्चा है। साउतवेस्ट ने मोबाइल से वीडियो शूट किया, जिसमें वो पालतू कुत्ते के साथ खेल रहा है। वो दो पैरों पर खड़ा होकर मस्ती कर रहा है। जिसके बाद शख्स को पता चला कि ये कोई डॉगी नहीं बल्कि भालू है। यह घटना 2015 की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हो रहा है। उसने कहा कि सच कहूं कि मुझे नहीं पता था कि वो भालू का बच्चा था। मुझे लगा ये पपी है। मैं हैरान रह गया था कि 8 महीनों में ही वो 1.7 मीटर बड़ा और 80 किलो का हो गया था। लोगों की सुरक्षा के लिहाज से मैंने उसे चेन से बांधकर पिंजरे में रखा है।

भालू तब तक पिंजरे में रहा जब तक फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से उसे लेने कोई आ न गया। अथॉरिटीज ने शख्स को बताया कि भालू को पालना गैरकानूनी है। क्योंकि ये काफी खतरनाक होते हैं।

ये भी पढ़ें - दुनिया के पांच सबसे खतरनाक रोप ब्रिज