T20 क्रिकेट में इस स्पेशल आंकड़े तक पहुंचे दिनेश कार्तिक, देखें...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 मार्च 2018, 4:56 PM (IST)

नई दिल्ली। पहले मैच में हार के बाद भारत का श्रीलंका में जारी निदास ट्रॉफी (त्रिकोणीय टी20 सीरीज) में जोरदार प्रदर्शन जारी है। टीम इंडिया ने बुधवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। उसने बांग्लादेश को 17 रन से हराते हुए फाइनल का टिकट कटाया। इस दौरान विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने एक विशेष उपलब्धि हासिल की।

कार्तिक ने स्पिनर वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर लिटन दास को स्टंप किया। इसके साथ ही कार्तिक के 232वें टी20 मुकाबले में 50 स्टंप हो गए। कार्तिक इस आंकड़े तक पहुंचने वाले चौथे विकेटकीपर हैं। 32 वर्षीय कार्तिक ने 141 कैच भी किए हैं। उनके खाते में 23 अर्धशतकों की मदद से 4497 रन हैं।

कार्तिक को भारत के साथ तमिलनाडु, साउथ जोन, दिल्ली डेयरडेविल्स, गुजरात लॉयंस, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए टी20 मैच खेलने का मौका मिला है।

अब हम देखेंगे टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक स्टंप करने वाले 5 और विकेटकीपरों का प्रदर्शन :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कामरान अकमल (पाकिस्तान)

टी20 मैच : 217
शिकार : 210
कैच : 118
स्टंप : 92
रन : 4846


ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...

एमएस धोनी (भारत)

टी20 मैच : 277
शिकार : 210
कैच : 140
स्टंप : 70
रन : 5577


ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी

कुमार संगकारा (श्रीलंका)

टी20 मैच : 264
शिकार : 224
कैच : 164
स्टंप : 60
रन : 6850


ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...

जेम्स फोस्टर (इंग्लैंड)

टी20 मैच : 177
शिकार : 125
कैच : 79
स्टंप : 46
रन : 2158


ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...

मोहम्मद शहजाद (अफगानिस्तान)

टी20 मैच : 93
शिकार : 90
कैच : 45
स्टंप : 45
रन : 2723

ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....