मुख्यमंत्री की सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर संवेदना

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 14 मार्च 2018, 1:52 PM (IST)

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान लक्ष्मण सहित अन्य सभी बहादुर जवानों की शहादत पर संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि अलवर जिले के निवासी लक्ष्मण तथा अन्य जवानों की शहादत से देश एवं प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा हुआ है। उनकी शहादत से आने वाली पीढ़ी को देशसेवा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे