मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कामाक्षी मंदिर और शंकराचार्य पीठ में दर्शन किए

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 13 मार्च 2018, 8:13 PM (IST)

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित कामाक्षी मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने शंकराचार्य मठ में भी दर्शन किए। राजे दोपहर बाद आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में मंदिर दर्शन के बाद कांचीपुरम पहुंचीं और कामाक्षी मंदिर में पूजा की। मुख्यमंत्री ने मंगलवार शाम शंकराचार्य पीठ पहुंचकर गत दिनों ब्रह्मलीन हुए शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती की समाधि के दर्शन किए एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद दुष्यंत सिंह भी साथ रहे।

आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल