विधायक रमेश मीणा का धरना 18 दिन भी रहा जारी, विश्वेंद्र सिंह हुए शामिल

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 मार्च 2018, 7:35 PM (IST)

करौली। 16 सूत्रीय मांगों को लेकर सपोटरा विधायक रमेश मीणा का धरना 18 दिन भी जारी रहा। धरने में 18 वे दिन विधायक विश्वेंद्र सिंह शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का नैतिक पतन हो गया है। सरकार को अपनी बिगड़ी हालत नजर आ रही है। इसी से बौखलाहट बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि विधायक डॉक्टर किरोडी लाल मीणा भाजपा की आलोचना करते नहीं थकते थे लेकिन अब भाजपा ने उनको गले लगा लिया है। इससे भाजपा की हालत सबके सामने है। रमेश मीणा के धरने को लेकर विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिसमें कांग्रेस पूरी तरह साथ है। विश्वेंद्र सिंह ने धरने के बिंदुओं को लेकर संभागीय आयुक्त और पुलिस महानिदेशक तथा कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से वार्ता का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि sp से भी मुलाकात की है।

धरने में विधायक दर्शन सिंह, कांग्रेसी नेता अशोक सिंह धाबाई, कन्हैयालाल शर्मा,अनिल शर्मा सहित अन्य ने भी संबोधित किया। रमेश मीणा ने मांगों को लेकर आंदोलन उग्र करने की चेतावनी

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे