दो साल बाद करिश्मा कपूर और संजय कपूर दिखें एक साथ..

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 मार्च 2018, 5:19 PM (IST)

मुंबई। करिश्मा कपूर और संजय कपूर की बेटी समायरा का 13वां जन्मदिन था। इस दौरान दो साल बाद करिश्मा कपूर और संजय कपूर एक साथ दिखाई दिए। टीनेजर हो चुकीं समायरा के इस दिन को यादगार बनाने के लिए उनके मम्मी-पापा ने मिलकर आलीशान बर्थ डे पार्टी दी। समायरा की बर्थ डे पार्टी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर एक फैन क्लब ने शेयर की हैं। इन फोटोज को देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि बर्थ डे गर्ल के साथ पापा संजय कपूर ने कितनी मौज मस्ती की।

वहीं, मां करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर समायरा के बचपन की तस्वीर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। तलाक के बाद दोनों बच्चे करिश्मा कपूर के साथ रहते हैं। लेकिन संजय कपूर ने कभी भी अपने बच्चों से दूरी नहीं बनाई। गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से साल 2003 में शादी की थी। हालांकि, साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद संजय कपूर ने मॉडल प्रिया सचदेव से शादी कर ली। इस कपल के दो बच्चे- बेटी समायरा और बेटा कियान राज हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे