कंधे से कंधा मिलाकर बनाएंगे प्रदेश को कांग्रेस मुक्त- मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 मार्च 2018, 4:35 PM (IST)

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि डॉ. किरोड़ीलाल मीणा एक भाई के रूप में उनके साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम सब दिल्ली में नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाएंगे तथा राजस्थान में अपनी सरकार बनाएंगे।

राजे सोमवार को राज्यसभा का नामांकन दाखिल कराने के बाद विधानसभा के पास टी-प्वाईंट पर डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के साथ बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों को संबोधित कर रही थी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


मुख्यमंत्री ने डॉ. किरोड़ीलाल के भाजपा में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में डॉ. मीणा राज्यसभा में प्रदेश की जनता की आवाज उठाएंगे। उन्होंने डॉ. किरोड़ी के साथ आए सभी समर्थकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सब ने मेरे भाई को मुझसे मिलाने का काम किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

ये भी पढ़ें - यह है अनोखा कोर्ट, यहां नहीं मिलती तारीख पे तारीख