जाह्ववी-सारा के अलावा इस साल ये एक्ट्रेसेस भी लेंगी बॉलीवुड में एंट्री...

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 मार्च 2018, 3:31 PM (IST)

मुंबई। इस साल बॉलीवुड में कई नए चेहरे एंट्री ले रहे हैं और उनकी पहली झलक से ऑडिएंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं। एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म धड़क से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आएंगे। वहीं सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ टीवी और मॉडलिंग इंडस्ट्री के कई एक्ट्रेसेस और मॉडल्स शामिल हैं।हम आपको जाह्ववी और सारा के अलावा इस साल बॉलीवुड में कौन सी एक्ट्रेसेस डेब्यू करने जा रही हैं,उनके बारें में बता रहे है।आगे स्लाइड्स में पढिए,,इन हिरोइनस के बारें में...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

-मॉडल बनिता संधू सूजीत सरकार की फिल्म अक्टूबर से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। वह इस फिल्म में एक्टर वरुण धवन के साथ काम करती नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें - संजीदा अभिनेता संजीव कुमार ने नहीं की शादी लेकिन कई बार हुआ प्रेम

-टीवी की जानीमानी एक्ट्रेस मौनी राय अब फिल्मों एंट्री कर रही हैं। मौनी जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें - बी टाउन में इन स्टार ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप

वहीं हाल ही में खबरें आ रही हैं कि रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनने वाली एक्ट्रेस प्रिया अब बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। हालांकि अभी उनके डेब्यू को लेकर किसी तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि प्रिया रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म सिंबा से बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें - साडी क्विन: शिल्पा शेट्टी, आइए डालते हैं एक नज़र....

वहीं कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल भी इन दिनों सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें सलमान खान जल्द ही लॉन्च करवा सकते हैं। हालांकि वे पहले भी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं लेकिन वे कुछ खास कर नहीं सकी तो उन्हें अब सलमान के सहारे री-लॉन्च किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - इस स्टार किड को देखते ही भूल जाएंगे सारा, जाह्नवी और सुहाना खान को

-जाह्नवी-सारा के अलावा चंकी पांडे की बेहद खूबसूरत बेटी अनन्या पांडे भी बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं। टाइगर श्रॉफ की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए उनका नाम सामने आया है, हालांकि अभी उनके नाम पर मुहर नहीं लगी है।

ये भी पढ़ें - क्या तीसरी शादी की फिराक में हैं आमिर खान?

-टीवी जगत की एक और जानी-मानी हस्ती अंकिता लोखंडे भी बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। अंकिता कंगना रनौत की आने वाली बड़ी फिल्म मणिकर्णिका से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

ये भी पढ़ें - B. Spl: तो ये है किशोर कुमार के गीत ‘पांच रूपइया बारह...’ का राज