मेटाडोर ने मारी पीछे से टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 मार्च 2018, 2:16 PM (IST)

भरतपुर। कुम्हेर थाना क्षेत्र में एक मेटाडोर की टक्कर में तालफरा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिस पर कुम्हेर थाना पुलिस ने मृतक के शव का जिला आरबीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव उनके परिजनों को सौपा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुम्हेर थाना क्षेत्र निवासी मान सिंह उर्फ मन्नू पुत्र दयाराम जाति जाट उम्र 40 साल अपने भाईयों के साथ खेत से तुरी भर कर वापस अपने घर जा रहा था।तभी कुम्हेर सौंख रोड पर पीछे से आ रही एक मेटाडोर ने मान सिंह में टक्कर मार दी। जिसमें मान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उसके परिजन इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में लेकर पंहुचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर कुम्हेर थाना पुलिस ने मान सिंह के शव का जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करा शव उसके परिजनों को सौपा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे