जिलेभर में बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 11 मार्च 2018, 9:11 PM (IST)

भरतपुर। शहर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के अंतर्गत सोमवार को पोलियो अभियान चलाया गया। इसमें हजारों बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस मौके पर जिलेभर में पल्स पोलियो बूथों पर माता-पिता बच्चों को लेकर पहुंचे। अभियान के सफल संचालन के लिए जिले मे 2375 टीमों का गठन किया गया था। बूथों पर 342 पर्यवेक्षक एवं 167 जोनल अधिकारी लगाए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे