पल्स पोलियो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 11 मार्च 2018, 3:05 PM (IST)

करौली। मुख्यालय सहित उपखंड और गांव में पल्स पोलियो अभियान के द्वितीय चरण का आज जिला कलेक्टर अभिमन्यु कुमार ने नवजात बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर शुभारंभ किया।

3 दिन चलने वाले अभियान के दौरान आज जिले में 2 हजार से अधिक स्थाई और 40 से अधिक मोबाइल बूथों के माध्यम से 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

करौली जिला चिकित्सालय में जिला कलेक्टर अभिमन्यु कुमार ने नवजात बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान आरसीएचओ श्रीफूल मीना, पीएमओ डॉ श्रीराम मीना सहित चिकित्साधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही हिण्डौन सिटी में पीएमओ नमो नारायण मीणा, बीसीएमएचओ ने किया पोलियो की दो बूंद पिला कर किया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जिले भर में 3 दिन चलने वाले अभियान में आज बूथों पर और 12 व 13 मार्च को स्वस्थ कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे। इस अभियान का मकसद देश से पल्स पोलियो बीमारी को जड़ से खत्म करना है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य से 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पल्स पोलियो की खुराक पीने से वंचित नहीं रहे। अभियान में जिला प्रशासन सहित चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मियों सहित शिक्षा विभाग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं।

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम