गोरखपुर में 43% , फूलपुर में 37.4% अररिया में 56% वोटिंग

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 11 मार्च 2018, 08:08 AM (IST)

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और बिहार में तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए रविवार शाम मतदान संपन्न हुआ। मतदान के नतीजों की घोषणा 14 मार्च को होगी। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक हुआ। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और फूलपुर सीटों लोकसभा और बिहार में अररिया लोकसभा और दो विधानसभा जहानाबाद एवं भभुआ के लिए वोट डाले गए। मतदान वाले इलाकों में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए।

सबकी निगाहें गोरखपुर सीट के उप चुनाव पर हैं। यहां से सांसद योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद इस्तीफा देने से सीट खाली हुई थी। वहीं, फूलपुर सीट उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे की वजह से खाली हुई है। आज योगी आदित्यनाथ ने भी अपने गृहनगर आकर वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, सपा बसपा का गठबंधन बेमेल है। यूपी में आम जनता का वोट सपा बसपा की बपौती नहीं है और 2019 के लोकसभा चुनाव में अगर यह गठबंधन साथ भी रहता है तो कोई असर नहीं पड़ने वाला। उन्होंने अपना वोट डालने के बाद उम्मीद जताई कि यूपी में दोनों सीटें बीजेपी के खाते में आएंगी।


- यूपीः फूलपुर उप चुनाव में 5 बजे तक 37.4% वोटिंग

- यूपीः गोरखपुर उप चुनाव में 5 बजे तक 43% वोटिंग

- बिहारः अररिया उप चुनाव में 5 बजे तक 56% वोटिंग

- यूपी लोकसभा उपचुनाव: शाम 4 बजे तक गोरखपुर में 40 फीसदी और फूलपुर में 29 फीसदी मतदान।
- 3 बजे तक फूलपुर में 26.6 प्रतिशत वोटिंग हुई।

- 1 बजे तक गोरखपुर में में 30.20 प्रतिशत वोटिंग हुई।

- फूलपुर उपचुनाव: UP के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपना वोट दिया।

- फूलपुर में 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 19.2 रहा।

- यूपी: दोपहर 1 बजे तक गोरखपुर में 30.20% और फूलपुर में 19.20% वोटिंग

- अररिया में एक वृद्ध महिला ने अपने परिवार की मदद से डाला वोट।

- अररिया से आरजेडी उम्मीदवार सरफराज आलम ने अपना वोट दिया। बीजेपी के आरोप पर उन्होंने कहा कि जो शीशे के घर में रहते हैं हैं वे दूसरों पर पत्थर नहीं मारते। मैं अपनी जीत को लेकर निश्चिंत हूं।

- उपचुनाव: बिहार के अररिया में 31.25%, भभुआ में 24.5 % और जहानाबाद में 28.6% वोटिंग हुई।

- गोरखपुर: शिव प्रजापति शुक्ला ने अपना वोट देने पहुंचे।

- केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने परिवार के साथ गोरखपुर में मतदान किया।

- फूलपुर लोकसभा सीट पर 11 बजे तक 12 फीसदी मतदान।

- गोरखपुर लोकसभा में 11 बजे तक 17 फीसदी मतदान।

- बिहार: अररिया में सुबह 11 बजे तक हुआ 16 फीसदी मतदान ।

- बिहार: जहानाबाद विधानसभा सीट में सुबह 11 बजे तक हुआ 19 फीसदी मतदान।
- गोरखपुर: शिव प्रजापति शुक्ला ने अपना वोट देने पहुंचे।

- यूपी उपचुनाव: वोट डालने के बाद योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद ने किए बड़ी जीत के दावे।

- गोरखपुर: 49 साल के दिव्यांग रविंद्र कुमार वोट देने आए। उनका कहना है कि है चुनाव आयोग को दिव्यांग मतदाताओं की सहूलियत के लिए वील चेयर की व्यवस्था करनी चाहिए।

- बीजेपी ने इस बार उपेंद्र शुक्ला को मैदान में उतारा है, जो एक बार पार्टी से बगावत भी कर चुके हैं।

- गोरखपुर में कुछ लोगों ने सड़क और नाले के निर्माण की मांग को लेकर किया उपचुनाव का बहिष्कार।

- गोरखपुर उपचुनाव के लिए अब तक 6.8 प्रतिशत वोटिंग हुई।

- फूलपुर लोकसभा उपचुनाव: डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि फूलपुर और गोरखपुर दोनों सीटों पर भारी मतों से भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है और वह मोदी जी के नेतृत्व में दोनों लोकसभा सीटों से अपने उम्मीदवार को संसद भेज रहे हैं।

- यूपी के डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।


- यूपी के गोरखपुर और फूलपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज का दिन इतिहास बदलने का भी है और नया इतिहास बनाने का भी। सबको साथ लेकर निकलें और दिखा दें कि हमारी एकजुटता में कितनी ताकत है। इसके नतीजे देश-प्रदेश के भविष्य के लिए क्रांतिकारी और निर्णायक साबित होंगे।

- यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में मतदान करने के बाद बोले , गोरखपुर और फूलपुर दोनो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। पीएम मोदी के विकास के आधार पर 2019 के चुनाव नतीजे बीजेपी के लिए बेहतर होंगे।

- यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में किया मतदान।
- लोकसभा सीट अररिया से साथ विधानसभा सीट जहानाबाद और भभुआ सीट पर वोटिंग की जा रही है।
- महागठबंधन टूटने के बाद बिहार की राजनीति में ये चुनाव बेहद निर्णायक माने जा रहे हैं।
- बिहार की अररिया लोकसभा सीट से आरजेडी सांसद रहे मोहम्मद तस्लीमुद्दीन, जहानाबाद विधानसभा से आरजेडी विधायक मुंद्रिका सिंह यादव और भभुआ विधानसभा से बीजेपी विधायक आनंद भूषण पांडेय के निधन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं। इन तीन सीटों में से दो पर आरजेडी का कब्जा था और एक पर बीजेपी का था।

- अररिया लोकसभा सीट उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने फिर से प्रदीप कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

- यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया मतदान।

- प्रदेश की दो लोकसभा सीटों गोरखपुर और फूलपुर में उपचुनाव के लिए आज यानी रविवार को वोट डाले जा रहे हैं।
- मतदान को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गोरखपुर लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

- गोरखपुर में वोट डालने से सुबह 5 बजे पहले योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा।

गोरखपुर में कुल 10 और फूलपुर में 22 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन दोनों ही सीटों पर बीजेपी, एसपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला होने की संभावना है। बीएसपी ने उपचुनाव में प्रत्याशी नहीं खड़े किये हैं। बीजेपी ने गोरखपुर से उपेन्द्र दत्त शुक्ला को और फूलपुर सीट से कौशलेन्द्र सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

अररिया लोकसभा में कुल 17 लाख 37 हजार 468 वोटर हैं. जो 1470 बूथों पर वोटिंग करेंगे। भभुआ विधानसभा सीट पर कुल 2 लाख 57 हजार 843 मतदाता 257 हैं। जबकि जहानाबाद विधानसभा में 2 लाख 86 हजार 98 वोटर हैं। जहानाबाद में आरजेडी के सुदय यादव और जेडीयू के अभिराम शर्मा के बीच मुकाबला है। जबकि भभुआ सीट पर बीजेपी की रिंकी रानी पांडेय और कांग्रेस शंभू सिंह पेटल मैदान में हैं। आज वोटिंग के बाद इन सीटों पर परिणाम 14 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

बिहार की एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का सियासी विरासत संभाल रहे पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के लिए राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा है। इसी के चलते उपचुनाव का मुकाबला जबरदस्त और दिलचस्प हो गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे