फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल बरकरार....

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 10 मार्च 2018, 3:55 PM (IST)

मुंबई।लड़की और दोस्ती को लेकर बनाई गई फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी हैं।15 दिनों से फिल्म का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल रहा हैं। फिल्म सिनेमा घरों में 23 फरवरी को लगी थी। फिल्म को लगे 15 दिन हो गए हैं,और फिल्म का कलेक्शन ताऱीफ-ए-काबिल हैं। 9 मार्च को सिनेमाघरों में एक साथ चार फिल्में 'हेट स्टोरी-4', 'दिल जंगली', '3 स्टोरीज' और 'बाबा ब्लैक शीप' रिलीज हुई हैं। इतनी कड़ी टक्कर के बावजूद 'सोनू के टीटू की स्वीटी' पर कोई असर नहीं पड़ा है और शुक्रवार को फिल्म ने अनुमान से ज्यादा कमाई की। फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए इसके बावजूद इसने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म ने अभी तक कुल 77.98 करोड़ जुटा लिए हैं।


माना जा रहा था कि अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' के रिलीज होने के बाद इसकी कमाई थोड़ी ढीली पड़ सकती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ। फिल्म में कोई बड़ा चेहरा नहीं है इसके बावजूद एंटरटेनिंग कंटेंट की वजह से यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही। फिल्म का बजट महज 30 करोड़ था ऐसे में यह फिल्म सुपरहिट की कैटेगरी में शामिल हो गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे