चांदनी की आत्मा की शांति के लिए होगा प्रेयर मीट का आयोजन....

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 10 मार्च 2018, 3:13 PM (IST)

मुंबई। चांदनी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है,लेकिन उनके परिवार वाले और फैंस हमेशा उन्हे याद करते रहेंगे।कपूर फैमिली ने निधन के बाद होने वाले सारे रीति-रिवाज पूरे कर दिए हैं। अब कपूर फैमिली श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए एक प्रेयर मीट का आयोजन करने जा रही है। मंगलवार को आयोजित होने वाली इस प्रेयर मीट में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के शामिल होने की उम्मीद है। श्रीदेवी की प्रेयर मीट रविवार को चेन्नई में होगी। शाम को 6 से 7: 30 तक सभी लोग वहां पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

बता दें कि 24 फरवरी को श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई में हजारों की भीड़ उमड़ी थी। सब परिवार वाले चांदनी के जाने के गम को छिपाते हुए अपनी-अपनी लाइफ में कमबैक कर रहे है और चांदनी के बिना हर खुशी को मनाने का भी प्रयास करते दिख रहे है। श्रीदेवी के निधन के बाद 6 मार्च को उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी ने अपना 21वां जन्मदिन मनाया। अब जाह्नवी ने अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग भी फिर से शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे