नृत्य की नई शैलियों में हाथ आजमाने के लिए प्रेरित हुईं अदा शर्मा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 09 मार्च 2018, 3:45 PM (IST)

मुंबई। अभिनेत्री अदा शर्मा ने कहा है कि कोरियोग्राफर-अभिनेता-फिल्म निर्माता प्रभुदेवा के साथ ‘चार्ली चैपलिन 2’ के लिए एक गीत की शूटिंग करने के बाद वह नृत्य की नई शैलियों में हाथ आजमाने के लिए प्रेरित हुई हैं।

अदा ने बुधवार को एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘‘चार्ली चैपलिन 2’ में प्रभुदेवा के साथ एक गीत की शूटिंग करने के बाद, मैं नृत्य की नई शैलियों में हाथ आजमाने और साथ ही और ज्यादा डांस करने के लिए प्रेरित हुई हूं। और अधिक डांस वीडियो की मांग करने वालों की यह मांग जल्द पूरी होगी।’’

तमिल फिल्म ‘चार्ली चैपलिन 2’ प्रभुदेवा की ‘चार्ली चैपलिन’ की अगली कड़ी है, जो वर्ष 2002 में रिलीज हुई थी।

अदा इस फिल्म के साथ तमिल फिल्म उद्योग में कदम रख रही हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे