बांग्लादेश के खिलाफ रोहित हैं नं.1 भारतीय, ये 5 जमा चुके हैं शतक

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 08 मार्च 2018, 5:03 PM (IST)

नई दिल्ली। नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिए जाने से भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी इस समय रोहित शर्मा के हाथों में है। भारत फिलहाल श्रीलंका में त्रिकोणीय टी20 सीरीज में हिस्सा ले रहा है। इसमें तीसरी टीम बांग्लादेश की है। भारत को श्रीलंका व बांग्लादेश से 2-2 लीग मैच खेलने हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 में भारत के लिए सबसे बड़ा स्कोर रोहित के नाम है। वे ओवरऑल 9वें स्थान पर हैं। रोहित ने 24 फरवरी 2016 को 55 गेंदों पर सात चौकों व तीन छक्कों की मदद से 83 रन ठोके थे।

अब तक बांग्लादेश के खिलाफ टी20 में 5 बल्लेबाजों ने जमाए हैं शतक, आईए डालें इन पर नजर :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)

कब : 21 सितंबर 2012
कहां : पल्लेकेले
पारी का विवरण : 123 रन, 58 गेंद, 11 चौके, 7 छक्के
नतीजा : न्यूजीलैंड 59 रन से जीता


ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...

अहमद शहजाद (पाकिस्तान)

कब : 30 मार्च 2014
कहां : ढाका
पारी का विवरण : नाबाद 111 रन, 62 गेंद, 10 चौके, 5 छक्के
नतीजा : पाकिस्तान 50 रन से जीता


ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका)

कब : 29 अक्टूबर 2017
कहां : पोशफस्ट्रुम
पारी का विवरण : नाबाद 101 रन, 36 गेंद, 7 चौके, 9 छक्के
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 83 रन से जीता


ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी

कोलिन मुनरो (न्यूजीलैंड)

कब : 6 जनवरी 2017
कहां : माउंट मौनगानुई
पारी का विवरण : 101 रन, 54 गेंद, 7 चौके, 7 छक्के
नतीजा : न्यूजीलैंड 47 रन से जीता


ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...

रिची बेरिंगटन (स्कॉटलैंड)

कब : 24 जुलाई 2012
कहां : द हेग
पारी का विवरण : 100 रन, 58 गेंद, 10 चौके, 5 छक्के
नतीजा : स्कॉटलैंड 34 रन से जीता

ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...