T20 क्रिकेट : भारत के खिलाफ नहीं खुला है बांग्लादेश का खाता, देखें...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 08 मार्च 2018, 3:42 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत को श्रीलंका में जारी त्रिकोणीय टी20 सीरीज के पहले मैच में मेजबान टीम के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत को अब दूसरे मैच में गुरुवार (8 मार्च) को बांग्लादेश की चुनौती का सामना करना है। दोनों देशों के बीच आज तक पांच टी20 मैच खेले गए हैं, जिनमें सभी में टीम इंडिया को जीत मिली है। ऐसे में भारत का पक्ष काफी मजबूत है।

हालांकि टीम विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी सहित कई नियमित खिलाडिय़ों के बगैर खेल रही है। भारत की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है, जबकि बांग्लादेश की कप्तानी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के चोटिल होने से दाएं हाथ के बल्लेबाज महमूदुल्ला को सौंपी गई है। वैसे भारत ने अब तक कुल 95 में से 57 और बांग्लादेश ने 71 में से 21 टी20 मैच जीते हैं।

अब हम देखेंगे भारत और बांग्लोदश के बीच आज तक खेले गए सभी 5 टी20 मुकाबलों को :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1

कब : 23 मार्च 2016
कहां : बेंगलुरू
भारत : 20 ओवर में 146/7 रन
बांग्लादेश : 20 ओवर में 145/9 रन
नतीजा : भारत 1 रन से जीता
मैन ऑफ द मैच : रविचंद्रन अश्विन (नाबाद 5 रन, 20/2 विकेट)


ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...

2

कब : 6 मार्च 2016
कहां : ढाका
बांग्लादेश : 15 ओवर में 120/5 रन
भारत ) 13.5 ओवर में 122/2 रन
नतीजा : भारत 7 गेंद पहले 8 विकेट से जीता
मैन ऑफ द मैच : शिखर धवन (60 रन)


ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...

3

कब : 24 फरवरी 2016
कहां : ढाका
भारत : 20 ओवर में 166/6 रन
बांग्लादेश : 20 ओवर में 121/7 रन
नतीजा : भारत 45 रन से जीता
मैन ऑफ द मैच : रोहित शर्मा (83 रन)


ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...

4

कब : 28 मार्च 2014
कहां : ढाका
बांग्लादेश : 20 ओवर में 138/7 रन
भारत : 18.3 ओवर में 141/2 रन
नतीजा : भारत 9 गेंद पहले 8 विकेट से जीता
मैन ऑफ द मैच : रविचंद्रन अश्विन (15/2 विकेट)


ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...

5

कब : 6 जून 2009
कहां : नॉटिंघम
भारत : 20 ओवर में 180/5 रन
बांग्लादेश : 20 ओवर में 155/8 रन
नतीजा : भारत 25 रन से जीता
मैन ऑफ द मैच : प्रज्ञान ओझा (21/4 विकेट)

ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...