8 मार्च है यानि अंतरराष्ट्रीय
महिला दिवस है। हम आपको बता रहे आज
बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बता रहे है कि जिन्होंने फिल्मों में अपने
किरदार से महिलाओं को कुछ ना कुछ सिखाएं।
रेखा- रेखा
ने अपनी एक्टिंग के दम से बॉलीवुड में अपना नाम बनाया हैं। रेखा ने बाल कलाकार के रुप में तेलगु फ़िल्म रंगुला से अपने करियर की शुरुआत की। 2010 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। एक्टिंग के अलावा उन्होंने अपने ग्लैमर्स लुक से फैंस का दिल जीता। रेखा अपनी लुक से आज की इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस को मात दे सकती हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपने किरदारों से लोगों के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ी। एक्टिंग के साथ-साथ माधुरी के डांस के भी लोग काफी दीवाने थे। माधुरी को बेस्ट एक़्ट्रेस से लेकर पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनके डांस से लेकर ड्रैसिंग सेंस तक लड़कियां आज भी उन्हें कॉपी करती हैंं। वहीं लड़के उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। माधुरी ने अबोध से बॉलीवुड में डेब्यू किया फिर इसके बाद तेजाब से लेकर हम आपके हैं कौन तक उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दीं। माधुरी ने फिल्मों में एक्टिंग के अलावा टीवी पर प्रसारित डांसिग शो में जज की भूमिका निभाई। फिर उन्होंने डॉ॰ श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली और फिल्मी दुनिया से दुरी बना ली । अब उनके दो बच्चें भी हैं।
ये भी पढ़ें - इन छह नामों से जानी जाती थी बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी
रवीना टंडन रवीना अभी फिल्मी दुनिया से काफी दूरी बनाए हुए हैं। बचपन से फिल्मों में लगाव के कारण रवीना ने कॉलेज छोड़ दिया और फिल्म को हां कह दिया। रवीना ने सन 1992 में आई फिल्म "पत्थर के फ़ूल " से बॉलीवुड में अभिनय की शुरुआत की। "पत्थर के फ़ूल " जबरदस्त कामयाब फिल्म रही और इसी के साथ रवीना ने खुद को बॉलीवुड में स्थापित कर लिया। फिल्मों के अलावा लोग उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी काफी पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें - B. Special: राजकपूर की अवाज बन गए थे सुरों के उस्ताद मुकेश
विद्या बालनटीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड अदाकारा विद्या बालन को लोग बेहद पसंद करते हैं। विद्या अपने बेहतरीन अभिनय और अदायगी के लिए जानी जातीं हैं। उनको अब तक फ़िल्मी सफर में बेहद सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने बेबॉक महिला से लेकर हॉटनेस तक सारे किरदारों को निभाया। विद्या का जन्म 1 जनवरी 1980 को हुआ। उन्होंने 2003 में आई बंगाली फिल्म भालो थेको से डेब्यू किया। इसके बाद विद्या ने फिल्म परिणीता 2003 से बॉलीवुड में एंट्री ली। जिसके बाद उन्होनें पीछे मुड़कर नहीं देखा।
ये भी पढ़ें - पता है कितनी कीमती ड्रेस पहनती हैं शाहरूख की Princess सुहाना
दीपिका पादुकोणबॉलीवुड में सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम से की। उनके बाद उन्होनें पीछे मु़ड़ कर नहीं देखा। फिल्म में लोगों ने उनके किरदार को काफी पसंद भी किया। दीपिका ने एक के बाद एक बॉलीवुड को हिट फिल्में दीं। अभी हाल ही में 25 जनवरी को रिलीज हुई उनकी फिल्म पद्मावत ने काफी विवादों के बाद बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए उनको जान से मारने की धमकियां भी मिली, लेकिन फिर भी दीपिका के हौंसले नहीं टूटे और वो आगे बढ़ती गईं।
ये भी पढ़ें - साडी क्विन: शिल्पा शेट्टी, आइए डालते हैं एक नज़र....
अनुष्का शर्माबॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का ने अपने किरदारों से खास जगह बनाई। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में एंट्री ली। जिसके बाद वह आगे बढ़ती गईं और उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद फ़िल्म बैंड बाजा बारात के लिए काफ़ी सराहा गया। अभी हाल ही में उन्होंने 11 दिसंबर 2017 को क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की।
ये भी पढ़ें - B. Special: राजकपूर की अवाज बन गए थे सुरों के उस्ताद मुकेश
प्रियंका चोपड़ा प्रियंका ने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में खास पहचान बनाई। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग को भी लोगों ने काफी पसंद किया। वह मिस वर्ल्ड भी बनीं। 2002 में प्रियंका ने तमिल फिल्म थमिज़हन से अपने करियर की शुरुआत की। जिसके बाद 2004 में उन्होंने एतराज फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री ली। लोगों ने उनके किरदार को काफी पसंद किया।
ये भी पढ़ें - इस बात पर चर्चा से हिचकते हैं महिला-पुरुष दोनों : राधिका