मुंबई। बॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक्टिंग के लिए जाने वाले एक्टर इरफान खान इन दिनों एक खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने अपनी गंभीर बीमारी के बारे में ट्वीट किया था, लेकिन बीमारी का नाम नहीं बताया था। तो बता दें कि हाल ही में खबर आई है कि इरफान खान को ब्रेन कैंसर है। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टर्स के अनुसार इस बीमारी को डेथ ऑन डायलिसीस कहा जाता है। यह जानलेवा ब्रेन कैंसर है।
वैसे उनकी बीमारी की खबर कितनी सही है कितनी गलत इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन हां , फिल्म समीक्षक कोमल नहाटा ने उनकी बीमारी की इस खबर को बिल्कुल गलत बताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि इरफान को ऐसी कोई बीमारी नहीं है। वे स्वस्थ हैं और इस वक्त दिल्ली में हैं।जयपुर के रहने वाले इफरान
की बीमारी का जब से उनके फैन्स को पता लगा है,उनके फैंस उनके लिए तब से दुआ मांग
रहे है ..कि जल्दी से इफरान सही हो जाए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इरफान खान बॉलीवुड के अन्य अभिनेताओं से काफी अलग हैं। उनकी एक्टिंग का अंदाज उन्हें औरों से अलग बनाता है। वे बहुत ही गिनी-चुनी फिल्में करते हैं, लेकिन उनकी फिल्में समाज को संदेश देने वाली होती हैं, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर तक का अवॉर्ड मिल चुका है। 7 जनवरी 1967 को जयपुर में जन्मे इरफान खान नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पासआउट हैं। 1988 में मीरा नायर की फिल्म सलाम बॉम्बे से उन्होंने डेब्यू किया था। उनकी ये फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट हुई।
ये भी पढ़ें - बॉलीवुड के रहस्य जो आज भी हैं एक पहेली!