आपकी डाइट कैसी है, आप कब और कितनी मात्रा मेंं डाइट लेते हैं, आपकी दिनचर्या क्या है और आप कैसी आबोहवा में खुद को रखते हैं, इन चीजों का आपकी सेहत और खूबसूरती पर गहरा प्रभाव पडता है तथा आपका निरोग रहना भी इन्हीं बातों पर निर्भर करता है। नेचर के करीब रहकर ही यह सब सम्भव है। प्रतिदिन पांच फल और सब्जियों को अपने भोजन में शामिल करें। रोज सुबह एक केला और संतरा खाएं। अपनी खुराक में एक गिलास ताजे फल का जूस, कोई मौसमी फल और दो बडे चम्मच सूखे मेवे भी शामिल करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अच्छा खाना खाएं
हैल्दी दिखना है तो अच्छा खाना जरूरी है। इसे आप झुठला
नहीं सकते हैं। शरीर को कोई भी कार्य करने के लिए ऊर्जा की जरूरत पडती है,
जो पोषक तत्वों से भरपूर भोजन से ही मिलना सम्भव है।
ये भी पढ़ें - कुदरती उपाय अपनाइये फटापट कद बढाये
अपने खाने में रेशे की माद्धा बनाए रखने के लिए अनाज के विभिन्न किस्मों का
संतुलन बनाए रखें। चने और मांस की बजाएं अनाज और फलियों को मिलाकर भोजन
तैयार करें। सलाद जरूर खाएं।
ये भी पढ़ें - ज्यादा नमक खाने वाले एक बार जरूर पढ़े...