मुंबई।बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में गुप चुप तरीके से शादी करना ज्यादा पसंद किया जा रहा हैं। अनुष्का और विराट की शादी के बाद कई और टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों ने गुप चुप तरीकों से शादी की हैं।अब इस लिस्ट में एक और कपल का नाम जुड गया हैं। जी हां हम कर रहे है एक्स-मिस इंडिया रोशेल राव और पॉपुलर वीजे-एक्टर कीथ सिकेरा की। इन दोनों ने भी तमिलनाडु के महाबलीपुरम में एक प्राइवेट फंक्शन में शादी की। इस मौके पर दोनों के कुछ ख़ास दोस्त और फैमिली के लोग ही मौजूद रहे। इन दोनों ने महाबलीपुरम के खूबसूरत बीच के किनारे मौजूद एक शानदार रिसॉर्ट पर शादी की।
रोशेल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कीथ के साथ एक क्यूट सी फोटो को शेयर करते हुए लिखा- 'मुझे मेरा प्रिंस चार्मिंग मिल गया है। वहीं इस मौके पर म्यूजिक से लेकर डोरशंस तक का ख़ास ख्याल रखा गया। रोशेल और कीथ की वेडिंग का थीम 'क्लासिक व्हाइट' था जिसे ध्यान में रखते हुए वेन्यू से लेकर हर चीज को डिजाइन किया गया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे