पूर्वोत्तर में हर सीधा मुकाबला भाजपा हारी : कांग्रेस

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 03 मार्च 2018, 11:00 PM (IST)

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शकील अहमद ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनाव नतीजों पर कहा कि भाजपा वहां-वहां हार गई, जहां सीधा मुकाबला था।

उन्होंने कहा कि नताजों से लगता है कि राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलता गया। गुजरात की तरह जहां-जहां भाजपा का कांग्रेस से सीधा मुकाबला था, वहां वहां वह हार गई। ऐसा ही राजस्थान और मध्य प्रदेश के उपचुनावों में भी देखा गया।

अहमद ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा सिर्फ वहां बेतहर प्रदर्शन कर रही है, जहां बहुकोणीय मुकाबला रहता है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे