शादी के कुछ घंटे बाद ही दुल्हन बनी मां, दूल्हे ने सरेआम...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 03 मार्च 2018, 4:08 PM (IST)

लुधियाना। शादी के कुछ घंटों बाद ही एक दुल्हन मां बन गई। आपको यह जानकर हैरान होगी कि उसकी बारात लौट रही थी तभी यह घटना हुई। अचानक उसी दौरान दुल्हन को प्रसव पीड़ा हुई। दर्द सहन न किया तो उसे अस्पताल ले जाया गया। 19 साल की लडक़ी ने यहां गुरुवार सुबह एक बच्ची को जन्म दिया। बखेड़ा न खड़ा हो, इसलिए दूल्हा-दुल्हन ने वहां से बेटी को लेकर निकलने में ही भलाई समझी। शादी के एक दिन बाद ही दूल्हे से पिता बने शख्स का कहना है बच्ची उसी की है। उसे इस पर किसी प्रकार की शर्म या अफसोस नहीं है।

हालांकि, इस मामले में दुल्हन कुछ भी नहीं बोली। ऐसे में इस मामले में महिला आयोग ने जांच शुरू कर दी है। यह मामला बुधवार (28 फरवरी) रात का है। मूलरूप से राजस्थान का एक परिवार इस रात पंजाब के जालंधर से दुल्हन लेकर घर लौट रहा था। लुधियाना-राजपुरा के बीच रास्ते में दुल्हन के पेट में अचानक दर्द उठने लगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान के भरतपुर निवासी 21 साल के युवक ने बताया कि दो साल पहले जालंधर की एक युवती से उसकी सगाई हुई थी। वे दोनों तभी से चोरी-छिपे मिला करते थे। दोनों की शादी के लिए 28 फरवरी 2018 का दिन तय किया गया था। शादी समारोह के लिए 27 फरवरी को लडक़े वाला पक्ष जालंधर पहुंचा, जिसके बाद बुधवार को विधि-विधान के साथ दोनों की शादी संपन्न हुई।
दूल्हा और उसका परिवारर जब बारात लेकर लौट रहा था, तभी रास्ते में देर रात सवा एक दुल्हन के पेट में दर्द हुआ। फौरन उसे वहां से एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पता लगा कि वह लडक़ी गर्भवती थी। गुरुवार सुबह सवा चार बजे उसने एक बेटी को जन्म दिया। समाज में बदनामी न हो, इसलिए युवती ने खुद के गर्भवती होने की बात परिजन और रिश्तेदारों से छिपा कर रखी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे