11 आईएएस और 5 एचसीएस अफसरों का तबादला

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 02 मार्च 2018, 6:42 PM (IST)

चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 11 आईएएस अधिकारियों और पांच एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं, जिनमें पांच जिले नामत: पानीपत, कुरूक्षेत्र, हिसार, चरखी दादरी और यमुनानगर के उपायुक्त भी शामिल हैं।
सुमेधा कटारिया, उपायुक्त कुरूक्षेत्र को चन्द्रशेखर खरे के स्थान पर पानीपत का उपायुक्त लगाया है, जबकि चन्द्रशेखर खरे को अब यशपाल के स्थान पर प्रशासक, हुडा तथा अतिरिक्त निदेशक, शहरी सम्पदा, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है। यशपाल अब आयुक्त, नगरनिगम, गुरुग्राम होंगे।
एस.एस.फूलिया, राज्य परियोजना निदेशक, हरियाणा प्राथमिक शिक्षा परियोजना परिषद को उपायुक्त कुरूक्षेत्र नियुक्त किया गया है।
अशोक कुमार मीणा, निदेशक एवं विशेष सचिव, औद्येागिक प्रशिक्षण एवं रोजगार विभाग को निखिल गजराज के स्थान पर उपायुक्त, हिसार लगाया गया है, जबकि निखिल गजराज को प्रशासक, हुडा तथा अतिरिक्त निदेशक, शहरी सम्पदा, फरीदाबाद लगाया गया है।
गौरी पराशर जोशी, उपायुक्त पंचकूला को निदेशक एवं विशेष सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग नियुक्त किया गया है।
विजय कुमार, उपायुक्त, चरखी दादरी को रोहताश सिंह खरब के स्थान पर उपायुक्त यमुनानगर लगाया गया है, जबकि रोहताश खरब को विशेष सचिव, गृह-1 नियुक्त किया गया है।
अजय सिंह तोमर, एडीसी, चरखी दादरी को विजय कुमार के स्थान पर उपायुक्त, चरखी दादरी नियुक्त किया गया है।
प्रदीप दहिया,एडीसी, गुरुग्राम को एडीसी, चरखी दादरी तथा सचिव, आरटीए, चरखी दादरी नियुक्त किया गया है।
राज कुमार सिंह, एडीसी अम्बाला को जोनल प्रशासक, एचएसएमएबी, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है।
मनोज कुमार, एडीसी, रेवाड़ी अब आयुक्त गुरुग्राम मण्डल, गुरुग्राम के कार्यालय में ओएसडी होंगे।
शक्ति सिंह, एडीसी, कैथल को एडीसी, अम्बाला और विशेष अधिकारी, एपीजेड अम्बाला व सचिव, आरटीए अम्बाला लगाया गया है।
यशेन्द्र सिंह के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किये जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे