नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी में
एक शादी में आए एक मेहमान ने समारोह के दौरान जश्न में गोली चलाई जो दूल्हे
को लग गई जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बुधवार को बताया, "गुरुवार रात
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में 21 वर्षीय दूल्हा दीपक कुमार बारात के
आगे चल रहा था कि तभी पीछे से एक गोली उसे लग गई।"
उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार गोली चलाने का आरोपी दूल्हे का दूर का रिश्तेदार है।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे