राज्यपाल कल्याण सिंह की होली पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 28 फ़रवरी 2018, 3:01 PM (IST)

जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह ने होली पर्व पर प्रदेश के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल कल्याण सिंह ने अपने संदेश में कहा है कि ‘रंगों का पर्व होली आपसी मेल-जोल और खुशियों का प्रतीक है। यह समाज के सभी वर्गों, धर्मों और विभिन्न परंपराओं को मानने वाले लोगों को जोड़ता है। होली का त्यौहार, संस्कृति की विविधता और जीवन में खुशी का परिचायक है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे