श्रीदेवी के निधन के बाद से उनके फेंस हर
तरह से अपनी फेवरेट एक्ट्रेस
को याद करने
की कोई कसर
नहीं छोड़ रहे
हैं। अब एक्ट्रेस का आखिरी एड इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। यह
विज्ञापन उन्होंने इंडियन
ब्रांड चिंग्स के
लिए किया था।बता
दें,
श्रीदेवी चिंग्स की
ब्रान्ड एंबेसडर थीं।
उन्होंने इस कंपनी के लिए एक TVC
शूट किया था
जो कि अब इंटरनेट पर
तेजी से वायरल हो रहा है। इस
विज्ञापन में श्रीदेवी
एक कूल मॉम
के रोल में
नजर आ रही हैं जो
ब्रिटिश इंडियन रैपर
और हिप हॉप
सिंगर हार्ड कौर
की धुन पर
नाचती थिरकती दिख
रही हैं।
आगे देखें वीडियो
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह भी पढ़े : B. Spl: पढ़ाई से बचने के लिए यह काम करती थी चुलबुली काजोल