कांग्रेस कमेटी के अनूसचित जाति की कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्ष की बैठक

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 26 फ़रवरी 2018, 6:07 PM (IST)

जयपुर। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अनूसचित जाति विभाग की जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में सम्पन्न हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संभाग प्रभारी राजेन्द्र बैरवा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को प्रदेश में हुए उपचुनावों में जनसमर्थन प्राप्त हुआ है और कांग्रेस के प्रति जनता का व्यक्त किया गया विश्वास है। उन्होंने कहा कि इस विश्वास को बनाए रखने हेतु हमें अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ने हेतु निरन्तर कार्य करने होंगे और जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी एकजूटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव हेतु जुटना होगा।

बैठक को जिलाध्यक्ष सुरेश गोड़ीवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए सरकार में रहते हुए अनेक योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया है और कांग्रेस पार्टी ही आमजन की सच्ची हितैषी है। उन्होंने कहा कि हम सभी को कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति एवं एजेण्डे को लेकर आम लोगों को कांग्रेस के प्रति जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग को कांग्रेस पार्टी से और अधिक जोड़कर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने हेतु कार्य करना होगा।

बैठक में राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिवमाया बैरवा, विभाग के उपाध्यक्ष अमरचन्द बुनकर, हीरालाल बैरवा, दशरथ बुनकर, सत्यनारायण बारेसा, सोनिया सिंह सहित जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षगण उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे