बीजिंग। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से हर कोई कतराता है। यदि गलती से ऐसी
जगह चले जाए या फंस जाते है अच्छे अच्छे की हालत खराब हो जाती है। भीड़
में सामान चोरी होने की घटना भी ज्यादा ही सामने आती है। एक ऐसा ही मामला
चीन से सामने आया है। यहां एयरपोर्ट पर एक लडक़ी एक्स रे मशीन के अंदर घुस
गई। इसकी वजह जानकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी।
यह लडक़ी
मशीन के अंदर इसलिए चढ़ी थी क्योंकि उसे बैग के खोने का डर था। अपने बैग को
बचाने के लिए लडक़ी एक्स रे मशीन के अंदर चली गई। चीन के डॉन्ग्वान में
ट्रेन स्टेशन के एक्स-रे मशीन के अंदर चली गई।
बताया जा रहा है कि
लडक़ी अंदर इसलिए गई क्योंकि उन्हें अपने बैग और सूटकैस की निगरानी करनी थी।
लोकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीड़ देखकर लडक़ी काफी घबरा गई थी और उसे डर था
कि कहीं इस भीड़ में सामान चोरी न हो जाए। इसलिए वो मशीन के अंदर घुस गईं।
सामान बाहर आने के बाद वो जैसे तैसे नीचे उतरीं और सामान लेकर बाहर चली
गईं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वायरल हो रहे वीडियो में एक्स रे मशीन में वह साफ नजर आ रही है। जहां उनकी छाया-आकृति साफ देखी जा सकती है। वीडियो में ये भी दिखाया गया है कि चेकिंग खत्म होने के बाद वो कैसे बाहर निकली और अपने रास्ते पर निकल गईं। यह नजारा देखकर सेक्यूरिटी गार्ड्स भी हंसने लगे।
ये भी पढ़ें - इस अभिनेत्री की सुंदरता ही बनी दुश्मन, एक साल के लिए बैन, जानिए क्यों