बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के बाद देशभर में शोक की लहर है। श्रीदेवी की मौत पर अटकलें लगाने वालों को एकता कपूर ने निशाने पर लिया है। टीवी धारावाहिकों की जानी-मानी निर्माता एकता ने उन लोगों को ट्वीट कर जवाब दिया है कि जो सर्जरी को श्रीदेवी की मौत का कारण बता रहे है।
एकता कपूर ने ट्वीट में लिखा- बुरा सोचने वालों कृपया (जैसा कि मेरे डॉक्टर ने बताया) एक बार मान लो कि आबादी के एक प्रतिशत लोगों को बिना किसी दिल की खराबी या किसी प्रकार की सर्जरी के कार्डियक अरेस्ट (हृदय गति रुकना) आ सकता है। यह किस्मत है न कि वैसा जैसे कि बुरी अफवाहों के व्यापारी पेश करते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 फरवरी, शनिवार की रात
दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत दुबई में हृदय गति के रुकने से हुई।
लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग श्रीदेवी की मौत कारण उनकी सर्जरी को बता रहे
हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी दुबई के अमीरात टॉवर होटल के
अपने कमरे के बाथरूम में शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात के 11.30 बजे
मूर्छित हो गई थीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें मृत
घोषित कर दिया गया।
ये भी पढ़ें - रील लाइफ के देवर भाभी रीयल लाइफ में कर रहें है एक दूसरे को डेट