‘श्रीदेवी ने दुनिया से कहा अलविदा पर दिल में बनी रहेगी उनकी खूबसूरती’

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 25 फ़रवरी 2018, 2:37 PM (IST)

जयपुर। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रीदेवी ने भले ही दुनिया से अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगी। चंचलता, चुलबुलापन और अच्छा अभिनय तो उनके नाम के साथ जुड़ा हुआ ही था, उनकी खूबसूरती भी लोगों के जेहन में छाई हुई है। खूबसूरती का जादू बिखरेने वाली श्रीदेवी 54 की उम्र पार करने के बाद भी खूबसूरत दिखती थीं। महिलाओं में उनकी खूबसूरती का जादू इस कदर छाया हुआ था कि वे उनकी खूबसूरती के टिप्स को फॉलो करने लगी थीं। आपको बता दें कि पति बोनी कपूर के भांजे की शादी में दुबई पहुंची श्रीदेवी का हार्ट अटैक से निधन हो गया।

श्रीदेवी की खूबसूरती के सभी दीवाने थे। उन्होंने खुद ने एक बार इंटरव्यू में अपनी खूबसूरती से जुड़े कई राज बताए थे। फिल्म इंडस्ट्री में भी श्रीदेवी ब्यूटी और फैशन सेंस के लिए जानी जाती थीं। श्रीदेवी अपने फिटनेस फिगर पर बहुत ध्यान देती थीं। उन्होंने फिटनेस फिगर को इस तरह से मेटेंन किया कि बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को भी मात देती दिखती थीं। वे स्ट्रिक्ट प्लान फॉलो करना बेहद पसंद करती थीं। इसके अलावा बल्ड सर्कुलेशन के लिए नियमित रूप से हेड मसाज करना भी जारी रखती थीं। वे कैमिकल्स युक्त ब्यूटी प्रोडक्टों से हमेशा दूरी बनाए रहती थीं। बस जरूरी क्रीम और लिप लाइनर लप ग्लॉस को काम लेना जरूरी समझती थीं। उनकी खास बात यह थी कि वे सोने से पहले मेकअप उतारना नहीं भूलतीं और फिटने बरकरार रखने के लिए योगा को विशेष महत्व देती थीं।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

श्रीदेवी को कैमिकल्स युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट के बजाय नेचुरल प्रोडक्ट पर ज्यादा भरोसा रहा। वे स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर पानी पीना फायदेमंद मानती थीं। अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए खेल खेलना पसंद करती थीं।


ये भी पढ़ें - ...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!

उनकी खूबसूरती के कई किस्से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। महिलाएं सोशल मीडिया से उनके खूबसूरती के टिप्स लेकर आजमाया करती थीं। आज भले ही श्रीदेवी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी खूबसूरत छवि लोगों के दिलों में हमेशा बनी रहेगी।


ये भी पढ़ें - यहां एक मुस्लिम ने दी थी गायों की रक्षा में जान

जयपुर में इस बारे में कई महिलाओं ने कहा कि श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कहा है- पर हमारे दिल में वे हमेशा बनी रहेंगी। उनको भुलाया नहीं जा सकेगा।

आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - आस्था या अंधविश्वास! मात्र 11 रुपए में धुलते है ‘पाप’


आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - यह है अनोखा कोर्ट, यहां नहीं मिलती तारीख पे तारीख


आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - यहां एक मुस्लिम ने दी थी गायों की रक्षा में जान


आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - इस पत्थर से दही जमाते हैं गांव के लोग


आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी


आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल




ये भी पढ़ें - यकायक सुलग उठता है घर में रखा सामान...