श्रीदेवी की मौत से पहले अमिताभ को हो गई थी अनहोनी की आशंका

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 25 फ़रवरी 2018, 12:51 PM (IST)

नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री श्रीदेवी कपूर का दुबई में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में शामिल होने गई अभिनेत्री की मौत दिल का दौरा पडने से हुई है।
श्रीदेवी का पूरा नाम श्री अम्मा यंगर अय्यपन है उनका जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। बॉलीवुड की चांदनी के अचानक हुए निधन की खबर सुनकर फिल्म जगत सहित पूरा देश सदमे में है। श्रीदेवी अमिताभ बच्चन, रजनीकांत से लेकर ऋषि कपूर के साथ काम कर चुकी है।


एक तरफ जहां उनकी मौत से फैंस से लेकर सिनेमा जगत को झटका लगा है वहीं दूसरी तरफ महानायक अमिताभ बच्चन को इस बात का अहसास पहले ही हो गया था। इस दुखद समाचार से पहले उन्होंने ट्वीट किया, न जाने क्यूँ , एक अजीब सी घबराहट हो रही है

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपको बता दें कि बिग और श्रीदेवी फिल्म खुदा गवाह में एकसाथ काम कर चुके है। 8 मई 1992 को रिलीज हुई फिल्म खुदा गवाह में श्रीदेवी ने बेनजीर का किरदार निभाया था, जबकि अमिताभ बच्चन बादशाह खान की भूमिका में थे। इसके आलावा दोनों सुपरस्टार्स इंकलाब और 1986 में आई आखरी रास्ता में एक साथ नजर आ चुके है। बॉलीवुड के अलावा श्रीदेवी तमिल, मलयालम, तेल्गु, कन्नड़ और हिन्दी सिनेमा में काम किया है।

ये भी पढ़ें - शादी के बाद बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों को कहा अलविदा