अभिनय के क्षेत्र में श्रीदेवी के योगदान को सदैव याद किया जाएगा : वसुंधरा राजे

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 25 फ़रवरी 2018, 09:04 AM (IST)

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर शोक जताया। राजे ने कहा कि श्रीदेवी ने अपने जीवंत और भावपूर्ण अभिनय से भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयां दीं। उनके निधन से हमने एक सशक्त महिला कलाकार को खो दिया है। अभिनय के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे