जयपुर। जयपुर डिस्कॉम द्वारा शनिवार को एक आदेश जारी कर सहायक अभियंता ए प्रथम चौमू में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता महिपाल धायल को निलंबित कर दिया गया है। कनिष्ठ अभियंता महिपाल धायल को समाचार पत्र में सूचना प्रकाशित करवाएं बिना बिजली बंद रखने के कारण निलंबित किया गया है। बिना सूचना के बिजली बंद रखने से आमजन व उपभोक्ताओं को हुई परेशानी व असुविधा को देखते हुए डिस्कॉम प्रबंधन द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता को निलंबित किया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे