भाजपा जिला संगठन की बैठक में हुई पंचायत उप चुनाव को लेकर चर्चा

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 फ़रवरी 2018, 3:06 PM (IST)

करौली। भाजपा जिला संगठन प्रभारी भूपेंद्र सैनी शनिवार को करौली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने एक मैरिज हॉल में भाजपा जिला संगठन पदाधिकारी मंडल और मोर्चा अध्यक्ष की बैठक ली।

बैठक में 5 मार्च को होने वाले पंचायत उपचुनाव को लेकर चर्चा की गई। साथ ही चुनाव को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सैनी ने कहा की पदाधिकारी कार्यकर्ता सौंपे गए दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन करें। चुनाव क्षेत्र में एकजुटता के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रचार प्रसार करें।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बैठक में बूथ समिति गठन सहित अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। इससे पहले जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने भूपेंद्र सैनी का स्वागत किया। भूपेंद्र सैनी ने नव मतदाताओं और उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - राजस्थान के इस पुल पर पैदल जाओगे तो पकड लेगी पुलिस!

ये भी पढ़ें - यहां पेड़ों की रक्षा को 363 लोगों ने दिया था बलिदान