अब तक की सबसे बड़ी ब्रेन ट्यूमर सर्जरी, वजन जानकर चौंक जाएंगे आप

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018, 1:02 PM (IST)

नई दिल्ली। भारतीय डॉक्टरों ने दुनिया के सबसे बड़ा ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन कर अद्धुत और अविश्वसनीय काम किया है। मुंबई में डॉक्टरों ने पिछले बुधवार को उत्तर प्रदेश के 31 साल के एक व्यक्ति के ब्रेन से ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया है।

फ्लाइट में महिला की ये हरकत देख सभी यात्री हैरान, वीडियो वायरल


बताया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा ट्यूमर था जो ब्रेन में पाया गया है। इस ट्यूमर का वजन 1.873 किलो था। डॉक्टर्स का दावा है कि इससे पहले ऐसे ही केस में 1.4 किलो का ट्यूमर अलग किया गया था। उसका सिर इतना बड़ा हो गया था मानों व्यक्ति के शरीर में सिर हों।

अनोखी परंपरा! यहां सिर्फ महिलाएं खेलती हैं होली, हैरान कर देगी वजह

दरअसल, भदोही जिले के पाली गांव के संतलाल पाल को सूजन, लगातार सिरदर्द और एक साल से आंखों से दिखना बंद हो गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पहले उन्हें वाराणसी और इलाहाबाद के अस्पताल में भर्ती करने से मना करा दिया था और कहा था कि सर्जरी बहुत जोखिम भरी होगी। इसके बाद उन्हें फरवरी महीने की पहली तारीख को मुंबई के अस्पताल लाया गया।

ये भी पढ़ें - ये है "भूतिया" जंगल,जान देने आते है लोग

बीवाईएल नायर चैरिटेबल अस्पताल के न्यूरोसर्जरी के प्रमुख और प्रोफेसर डॉक्टर त्रिमूर्ति का कहना है कि जब मरीज को यहां लाया गया तो ऐसा लगता था कि उसके दो सिर बने हुए हैं, यही नहीं जिस समय उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया उस समय मरीज को बिल्कुल नहीं दिखता था। सर्जन की मानें तो यह ट्यूमर 30x30x  20 सेमी था जो अब तक का सबसे बड़ा ब्रेन ट्यूमर है।

यह भी पढ़े : यह खास आलू खाओ और रहो जवान


सीटी और एमआरआई के जरिए केस की जांच की गई। यही नहीं एंजियोग्राफी भी की गई। 14 फरवरी को 7 घंटे चली सर्जरी के दौरान इस ट्यूमर को निकाला गया। इस दौरान उनको 11 यूनिट खून की जरूरत पड़ी। ये अपने तरह का अलग ही केस था जिससे सफलतापूर्वक ऑपरेट किया गया है।

यह भी पढ़े :
इस मंदिर में प्रवेश करने से डरते है लोग, जानें क्यों!