बारां। जिला
कलक्टर डॉ. एस.पी. सिंह की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक मिनी
सचिवालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक में राजस्व प्रकरण, वसूली के लक्ष्य,
पेंशन प्रकरण, महात्मा गांधी नरेगा योजना के कार्य, पीएम आवास योजना के
लक्ष्य समेत विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा करते हुए वांछित लक्ष्य पूर्ण
करने के निर्देश दिए गए।
कलक्टर
डॉ. सिंह ने समस्त उपखंड अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्र
निस्तारण करने, रोड़ा एक्ट, एलआर एक्ट, सीमाज्ञान के प्रकरण, पेंशन प्रकरण,
17 सीसी के प्रकरण, वसूली के प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश प्रदान
किए। उन्होंने कहा कि एलआर एक्ट के प्रकरण, सीमाज्ञान के प्रकरण, जमाबंदी
की जांच एवं तरमीम के कार्य में प्रगति की आवश्यकता है। साथ ही वसूली के
कार्य पूर्ण करने हेतु उपखंड अधिकारी व तहसीलदार संबंधित क्षेत्र में केम्प
लगाकर कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर
विभिन्न विकास योजनाओं के लक्ष्य व प्रगति के संबंध में भी चर्चा करते हुए
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के कार्य को शीघ्र पूर्ण
करवाने, महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत रोजगार सुनिश्चित करने के
निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे