उल्का गुप्ता को इस शो में मिला कई किरदार निभाने का मौका

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018, 7:15 PM (IST)

मुंबई। अभिनेत्री उल्का गुप्ता का कहना है कि पौराणिक टीवी सीरीज ‘शक्तिपीठ के भैरव’ ने उनके अभिनय कौशल को निखारा है।

बिग मैजिक चैनल पर प्रसारित हो रहे इस शो में उल्का एक हिंदू देवी के किरदार में हैं।

उल्का ने एक बयान में कहा, ‘‘हिंदू देवी का किरदार निभाने का मौका मिलने के लिए मैं आभारी हूं। ‘शक्तिपीठ के भैरव’ ने मेरे अभिनय कौशल को निखारा है क्योंकि इसने मुझेे एक ही शो में कई किरदार निभाने का मौका दिया है।’’

उन्होंने कहा कि पौराणिक शो में आपसे अपेक्षा ज्यादा की जाती है, लेकिन इससे आपको बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे