विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने जमाई दूसरी सबसे तेज फिफ्टी, ये हैं टॉप...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018, 5:07 PM (IST)

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन में भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में छह विकेट से जीत दर्ज की। दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन एक बार फिर जीत के नायक रहे। चौथे नंबर (सैकंड डाउन) पर उतरे 26 वर्षीय क्लासेन ने 30 गेंदों पर तीन चौके व सात छक्कों की मदद से 69 रन बनाए।

क्लासेन का अर्धशतक 22 गेंदों में ही पूरा हो गया और वे दक्षिण अफ्रीका की ओर से टी20 में सबसे तेज फिफ्टी उड़ाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए। यह क्लासेन का दूसरा ही टी20 मैच था। इससे पहले क्लासेन ने जोहानसबर्ग में खेले गए चौथे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को पांच विकेट से जीत दिलाई थी। उसमें वे 43 रन पर नाबाद रहे थे और मैन ऑफ द मैच चुने गए।

क्लासेन को नियमित विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के चोटिल होने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला है। वैसे अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम है। युवराज ने 19 सितंबर 2007 को डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।

अब हम नजर डालेंगे दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 में जमाई गई 5 और सबसे तेज फिफ्टी पर :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

एबी डिविलियर्स

कब : 21 फरवरी 2016
कहां : जोहानसबर्ग
विरुद्ध : इंग्लैंड
50 रन के लिए खेली गेंदें : 21
पारी का विवरण : 71 रन, 29 गेंद, 6 चौके, 6 छक्के
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 32 गेंदों पहले 9 विकेट से जीता


ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...

क्विंटन डी कॉक

कब : 18 मार्च 2016
कहां : मुंबई
विरुद्ध : इंग्लैंड
50 रन के लिए खेली गेंदें : 21
पारी का विवरण : 52 रन, 24 गेंद, 7 चौके, 3 छक्के
नतीजा : इंग्लैंड 2 गेंद पहले 2 विकेट से जीता


ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

एबी डिविलियर्स

कब : 29 मार्च 2014
कहां : चटगांव
विरुद्ध : इंग्लैंड
50 रन के लिए खेली गेंदें : 23
पारी का विवरण : नाबाद 69 रन, 29 गेंद, 9 चौके, 3 छक्के
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 3 रन से जीता


ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

फाफ डु प्लेसिस

कब : 11 जनवरी 2015
कहां : जोहानसबर्ग
विरुद्ध : वेस्टइंडीज
50 रन के लिए खेली गेंदें : 23
पारी का विवरण : 119 रन, 56 गेंद, 11 चौके, 5 छक्के
नतीजा : वेस्टइंडीज 4 गेंद पहले 4 विकेट से जीता


ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी

डेविड मिलर

कब : 29 अक्टूबर 2017
कहां : पोशफस्ट्रूम
विरुद्ध : बांग्लादेश
50 रन के लिए खेली गेंदें : 23
पारी का विवरण : नाबाद 101 रन, 36 गेंद, 7 चौके, 9 छक्के
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 83 रन से जीता

ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....