द. अफ्रीका के खिलाफ मनीष ने खेली आतिशी पारी, ये 4 लगा चुके हैं शतक

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018, 4:03 PM (IST)

नई दिल्ली। सेंचुरियन में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में भारतीय टीम ने 45 रन तक ही अपने तीन दिग्गज बल्लेबाजों रोहित शर्मा, कप्तान विराट कोहली व शिखर धवन को खो दिया था। इसके बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज मनीष पांडे ने सुरेश रैना के साथ मोर्चा संभाला।

28 वर्षीय मनीष ने रैना (31) के साथ 45 और फिर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 52) के साथ पांचवें विकेट के लिए नाबाद 98 रन की साझेदारी की। मनीष ने 48 गेंदों पर छह चौकों व तीन छक्कों की बदौलत नाबाद 79 रन जुटाए।

मनीष दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में 11वां सबसे बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहे। चार बल्लेबाजों ने शतक जमाए हैं। हालांकि मनीष की खूबसूरत पारी के बावजूद भारत यह मैच हार गया। मनीष के 22 वनडे में 432 और 17 टी20 मुकाबलों में 347 रन हैं।

अब हम देखेंगे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में खेली गई 5 सबसे बड़ी पारियां :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

कब : 11 सितंबर 2007
कहां : जोहानसबर्ग
पारी का विवरण : 117 रन, 57 गेंद, 7 चौके, 10 छक्के
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 14 गेंदों पहले 8 विकेट से जीता


ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...

रोहित शर्मा (भारत)

कब : 2 अक्टूबर 2015
कहां : धर्मशाला
पारी का विवरण : 106 रन, 66 गेंद, 12 चौके, 5 छक्के
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 2 गेंद पहले 7 विकेट से जीता


ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...

मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)

कब : 23 दिसंबर 2012
कहां : ईस्ट लंदन
पारी का विवरण : नाबाद 101 रन, 69 गेंद, 9 चौके, 6 छक्के
नतीजा : न्यूजीलैंड डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर अंतिम गेंद पर 8 विकेट से जीता


ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...

सुरेश रैना (भारत)

कब : 2 मई 2010
कहां : ग्रोस आईलेट
पारी का विवरण : 101 रन, 60 गेंद, 9 चौके, 5 छक्के
नतीजा : भारत 14 रन से जीता


ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...

डेमियन मार्टिन (ऑस्ट्रेलिया)

कब : 9 जनवरी 2006
कहां : ब्रिसबेन
पारी का विवरण : 96 रन, 56 गेंद, 7 चौके, 5 छक्के
नतीजा : ऑस्ट्रेलिया 95 रन से जीता

ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....