पानी के लिए झगड़ पड़े दो पक्ष, महिला की गई जान

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018, 10:07 PM (IST)

भरतपुर। रूपवास थाना क्षेत्र के गांव खानसूरजापुर में हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर हुए झगड़े में दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं और पथराव हुआ। घटना में एक महिला की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। उन्हें जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं महिला का शव का जिला आरबीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।

जानकारी के अनुसार गांव खानसूरजापुर में हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसमें एक पक्ष से सुनीता पत्नी भगवान दास, भगवान दास पुत्र गरीबा, मोनू पुत्र भगवान दास, शारदा पुत्र रामजीलाल, गीता पत्नी सोहन लाल, ममता पुत्री भगवानदास और दूसरे पक्ष से हरभान सिंह घायल हो गए। जिला आरबीएम अस्पताल में सुनीता की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। पुलिस ने जिला आरबीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे