दो बाइकों की टक्कर में महिला गंभीर घायल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018, 10:02 PM (IST)

भरतपुर। शहर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला घायल हो गई। घायल को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार यूपी के फतेहपुर सीकरी के गांव मंडी मिर्जापुर निवासी वीरेन्द्र पत्नी सरोज के साथ भरतपुर में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। केवलादेव घना के पास उनकी बाइक को एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना में सरोज गंभीर घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मथुरा गेट पुलिस ने घायल महिला को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे