महिला गोल्फ : तवेसा मलिक ने जीता हीरो टूर का चौथा चरण

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 17 फ़रवरी 2018, 12:20 PM (IST)

पुणे। गुरुग्राम की गोल्फ खिलाड़ी तवेसा मलिक ने शुक्रवार को हीरो महिला पेशेवर टूर के चौथे चरण का खिताब अपने नाम कर लिया है। तवेसा ने पिछले साल ही पेशेवर गोल्फ में कदम रखा है। उन्होंने आखिरी दिन 70 का स्कोर किया और कुल छह ओवर 222 के कुल स्कोर के साथ खिताब अपने नाम किया। दूसरे स्थान पर सुचित्रा रमेश रहीं जिन्होंने आखिरी दिन 74 का स्कोर किया। दूसरे दिन शीर्ष स्थान पर रहने वालीं सानिया शर्मा (76) और नेहा त्रिपाठी (77) ने इस चरण का अंत क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान के साथ किया। सानिया का कुल स्कोर 227 रहा, वहीं नेहा का कुल स्कोर 228 रहा। गुरसिमर बड़वाल और स्मृति मेहरा संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहीं। आयेशा कपूर और सिद्धी कपूर संयुक्त रूप से सातवें, मिली सरोहा नौवें और तृषा सुनील 10वें स्थान पर रहीं। तवेसा तीन लाख 72 हजार रुपए के साथ हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट में पहले स्थान पर पहुंच गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे