मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बने इस लीग के ब्रैंड एम्बेसडर, कहा...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 17 फ़रवरी 2018, 11:43 AM (IST)

मुंबई। प्रोबेबिलिटी स्पोट्र्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने शुक्रवार को महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को टी20 मुंबई लीग का ब्रैंड एम्बेसडर नियुक्त किया। यह लीग मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) से मान्यता प्राप्त है। लीग 11 से 21 मार्च के बीच खेली जाएगी। इसमें मुंबई की छह टीमें हिस्सा लेंगी। सचिन ने इस मौके पर कहा कि मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के साथ जुडऩा हमेशा से अच्छा लगता रहा है।

टी20 मुंबई लीग न सिर्फ प्रशंसकों का मनोरंजन करेगी बल्कि मुंबई के युवा खिलाडिय़ों को एक मंच भी प्रदान करेगी। लीग का आयोजन करने वाली कंपनी प्रोबेबिलिटी स्पोट्र्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने टीमों के मालिकाना हक के लिए निविदा आमंत्रित की है। निविदा दाखिल करने की अंतिम तारीख 20 फरवरी है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केदार मकानी ने कहा, हम आश्वस्त हैं कि यह लीग मुंबई में क्रिकेट के प्रशंसकों का अच्छा मनोरंजन करेगी। टूर्नामेंट के इन 11 दिनों में कई मैच होंगे। इसमें उभरते क्रिकेट खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा को दर्शाने के लिए सही मंच प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमें- मुंबई नॉर्थ (मलाड, कांदीवलि, बोरीवली और दहिसर), मुंबई नॉर्थ-वेस्ट (अंधेरी, वर्सोवा, जोगेश्वरी और गोरेगांव), मुंबई नॉर्थ-ईस्ट (घाटकोपर, विखरोली, बंधुप और मुलुंड), मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल (कुर्ला, बांद्रा, सैंटाक्रूज और विले पार्ले), मुंबई साउथ-सेंट्रल (वडाला, दादर, महीम, सियोन और चेंबूर) और मुंबई-साउथ (कोलाबा, बेकुला, मालाबार और हिल एंड वर्ली) हैं।

ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...