अवैध गैस रीफिलिंग से हुआ धमाका, शादी समारोह मातम में तब्दील

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 17 फ़रवरी 2018, 11:15 AM (IST)

ब्यावर। यहां नंद नगर में कुमावत समाज भवन में शादी समारोह के दौरान कल शाम गैस सिलेंडर फट गया। जोरदार हुए धमाके के कारण बिल्डिंग गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 21 जने घायल हो गए। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे में घायल हुए लोगों को अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 6 लोगों की हालत नाजुक है। इन्हें अजमेर अस्पताल में रैफर किया गया है। दूल्हे की मां सहित 17 लोग लापता हैं जिनकी देर रात तक तलाश जारी थी।

धमाका इतना भयंकर था कि पड़ोस के 12 मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। एनडीआरफ मलबा हटा रही है। हादसे का कारण अवैध रूप से गैस रीफिलिंग करना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कॉमर्शियल सिलेंडर में बची गैस को घरेलू सिलेंडर में ट्रांसफर किया जा रहा था। इसी दौरान गैस ने आग पकड़ ली और धमाका हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे